Showing posts with label साढ़े चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म. Show all posts
Showing posts with label साढ़े चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म. Show all posts

Friday, 22 October 2010

साढ़े चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी फरार

बच्ची के माता-पिता गए थे मजदूरी करने, घर में बच्चों के अकेले होने का आरोपी ने उठाया फायदा। भास्कर न्यूज & कैथल बलराज...

बच्ची के माता-पिता गए थे मजदूरी करने, घर में बच्चों के अकेले होने का आरोपी ने उठाया फायदा।

भास्कर न्यूज & कैथल (haryana,india)

बलराज नगर में मंगलवार देर रात को एक युवक ने प्रवासी मजदूर के घर में घुसकर साढ़े चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म किया। बच्ची के शोर मचाने पर युवक फरार हो गया। परिजनों ने तुरंत बच्ची को अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टिï की है।

बिहार का अवगान निवासी लालू

साहनी पिछले कई वर्षों से बलराज नगर में किराए के मकान में रह रहा है। उसके चार बच्चे हैं। दोनों अपने बच्चों को घर में छोड़कर मजदूरी

करने गए थे। इसी दौरान पड़ोस में करियाने की दुकान करने वाला मनदीप बच्चों को घर में

अकेले पाकर उसके घर में घुस गया।

मनदीप ने कमरे में खेल रही साढ़े चार वर्षीय मासूम नीतू (काल्पनिक नाम) को बहला फुसला कर पकड़ लिया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। बच्ची को रोते देख उसके तीनों भाई-बहनों ने रोना शुरू कर दिया। इसी दौरान लालू साहनी अपनी पत्नी के साथ घर पहुंचा।

दोनों को देख मनदीप मौके से भागने में सफल हो गया।

दोनों ने बेहोशी की हालत में पड़ी बच्ची को संभाला और सिविल अस्पताल भर्ती

कराया गया है जहां बच्ची की हालत काफी गंभीर बनी हुई थी। सूचना पाकर सिविल लाइन चौकी से एएसआई रणबीर सिंह मौके पर पहुंचे और लालू साहनी के बयान पर आरोपी के खिलाफ घर में घुसकर बच्ची से दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।

ञ्चप्रवासी मजदूर की साढ़े चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के मामले में मनदीप के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश है। जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपी को किसी भी हालत में बख्शा

नहीं जाएगा।

सतीश कुमार,

एसएचओ सिविल लाइन थाना।