Showing posts with label डंडों से हमला छह को पीटा. Show all posts
Showing posts with label डंडों से हमला छह को पीटा. Show all posts

Friday, 22 October 2010

डंडों से हमला छह को पीटा

चीका में कुछ लोगों ने रंजिश के चलते परिवार पर हमला कर पांच सदस्यों को घायल कर दियाकैथल.

चीका में कुछ लोगों ने रंजिश के चलते परिवार पर हमला कर पांच सदस्यों को घायल कर दिया। मुंंदड़ी गांव में एक अन्य मारपीट में एक व्यक्ति घायल हो गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस संबंध में आठ लोगों को नामजद किया है।

चीका निवासी केबल ने पुलिस में शिकायत दी है कि सरोज, कश्मीरी और हैप्पी ने लाठी और डंडों से हमला कर उसे घायल कर दिया।

हमलावरों ने उसकी पत्नी, बहन ऊषा और चरणजीत भकू पर डंडों

से हमला कर उसे घायल

कर दिया।

दूसरे मामले में मुंदड़ी निवासी सतपाल ने पुलिस में शिकायत दी है कि गांव के ही कुलदीप, सुशील, लहरी, जोगिंद्र और ईश्वर ने लाठी और डंडों से हमला कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज

किया है।